नीति व योजना

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने ईटानगर में सहकारिता समारोह में ‘अरुणाचल प्रदेश कोऑपरेटिव विजन 2047’ का अनावरण किया तथा राज्य की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में देश के सहकारी आंदोलन को सशक्त, आत्मनिर्भर और जनकल्याण का प्रभावी माध्यम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में सहकारिता समारोह आयोजित किया गया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने दोर्जी खांडू राज्य कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस समारोह में भाग लिया तथा ‘अरुणाचल प्रदेश कोऑपरेटिव विजन 2047’ का अनावरण करने के साथ राज्य की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सहकारी संस्थाओं को प्रोत्साहन देने, ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने, महिला स्वयं सहायता समूहों को बाजार से जोड़ने तथा राज्य के समग्र विकास को नई गति देने से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण पहल की गईं।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent