पूर्वोत्तर भारत का सिनेमा 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान में सांस्कृतिक विरासत, पहचान और सामाजिक वास्तविकताओं की कहानियां लेकर पहुंचा
असम के पारंपरिक हथकरघा बुनाई समुदाय की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के प्रयासों से लेकर अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ों में एक शोकाकुल पिता की मनोवैज्ञानिक यात्रा तक, पूर्वोत्तर भारत की दो फिल्में 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में पहचान, संघर्षशीलता और मानवीय भावनाओं की अलग-अलग कहानियां लेकर पहुंची हैं।
असमिया वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) रेड कार्पेट को भारतीय पैनोरमा के गैर-फीचर खंड में प्रदर्शित किया गया, जबकि उरुम भारतीय पैनोरमा फीचर फिल्म श्रेणी का हिस्सा है।
रेड कार्पेट (असमिया), जिसका निर्देशन ऐमी बरुआ ने किया है, और उरुम, जिसका निर्देशन दुयुतब्यो ने किया है, इन दोनों फिल्मों को लेकर आज गोवा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चर्चा की गई। इस दौरान दोनों निर्देशकों ने अपनी फिल्मों और फिल्म निर्माण की यात्रा के बारे में जानकारी साझा की।
