नई दिल्ली में पहले एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच का समापन, सदस्य देशों के बीच साझा विरासत की पुष्टि और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने पर बल
पहले शंघाई सहयोग संगठन(एससीओ) सभ्यतागत संवाद मंच का आयोजन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और विदेश मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिसमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र(आईजीएनसीए) ने ज्ञान भागीदार के रूप में अपनी भूमिका निभाई। इस मंच का उद्घाटन भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 20 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला में किया। इस मंच में 22 देशों के 116 प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें चार मंत्री और एससीओ के महासचिव श्री नूरलान येरमेकबायेव शामिल थे। इस आयोजन में उप-मंत्रियों, राजदूतों, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, विद्वानों, विषय विशेषज्ञों, सांस्कृतिक प्रतिनिधियों और एससीओ सचिवालय के अधिकारियों ने भी भाग लिया।
