57वें इफ्फी में ‘फिल्म्स फ्रॉम ब्रिक्स’की शुरुआत ‘रामायण: राइज़ ऑफ़ अ लीजेंड’ (भाग 1) से हुई
57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के तीसरे दिन भारतीय पौराणिक कथाओं की कालातीत लोकप्रियता को वैश्विक मंच मिला. नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित महाकाव्य फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड (भाग 1)’ का प्रीमियर ‘फिल्म्स फ्रॉम ब्रिक्स’ सेक्शन की आधिकारिक उद्घाटन फिल्म के रूप में हुआ।
भारत के सबसे स्थायी महाकाव्यों में से एक पर आधारित यह फिल्म एक ऐसी कहानी को अंतर्राष्ट्रीय सिनेमाई मंच पर लाती है जिसने पीढ़ियों और संस्कृतियों के पार यात्रा की है। उद्घाटन फिल्म के रूप में इसका चयन एक ऐसे प्रदर्शन के लिए दिशा तय करता है जो भौगोलिक और भाषाई सीमाओं से परे लोगों को जोड़ने के लिए सिनेमा की ताकत का जश्न मनाता है।
उद्घाटन समारोह के इस हिस्से में भाग लेने वाले देशों के राजनयिक प्रतिनिधियों का सम्मान भी किया गया। नाइजीरिया के संघीय गणराज्य के उच्चायोग के राजदूत श्री सैदु दाहिरू मुहम्मद को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अपर सचिव श्री प्रभात ने सम्मानित किया।
