भारत का पैमाना, प्रतिभा और निर्माण क्षमता अमेरिका की पूंजी, प्रौद्योगिकी और नवाचार क्षमता की पूरक हैं: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में, इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (IACC) द्वारा आयोजित 23वें भारत-अमेरिका आर्थिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका, विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में, पूंजी, प्रौद्योगिकी और नवाचार लाता है, जबकि भारत उत्पादन का पैमाना, प्रतिभा, निर्माण क्षमता, प्रतिस्पर्धात्मकता और तेजी से बदलती अर्थव्यवस्था प्रदान करता है।
श्री गोयल ने कहा कि भारत का डिजिटल परिवर्तन इसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ा रहा है, जिसका लक्ष्य ‘विकसित भारत’ है—एक विकसित और समृद्ध राष्ट्र, जो 1.4 अरब भारतीयों को बेहतर जीवन और भविष्य प्रदान करे।
