केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए 17-18 नवंबर 2026 को इटली की आधिकारिक यात्रा करेंगे
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल 17 से 18 नवंबर 2026 तक इटली गणराज्य की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा का मकसद भारत-इटली आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करना है, जिसमें द्विपक्षीय व्यापार के विस्तार, निवेश को बढ़ावा देने, औद्योगिक और तकनीकी सहयोग को गहरा करने तथा व्यवसायों के बीच और स्टार्टअप स्तर पर संबंधों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।
भारत और इटली के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोगों के आपसी संबंधों पर आधारित काफी पुराना रिश्ता है, जो अब राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक सहयोग वाली एक बहुआयामी साझेदारी में बदल चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, भारत-इटली संबंधों को नई रफ्तार मिली है। इसी के नतीजतन, 19-20 मई 2026 को प्रधानमंत्री की इटली यात्रा के दौरान दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक उन्नत किया गया।
