अंतरराष्ट्रीय

21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री का वक्तव्य

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

Your Excellency, प्रेसीडेंट मार्कोस, Your Majesty, Excellencies, नमस्कार। ईस्ट एशिया समिट के शानदार आयोजन के लिए मैं प्रेसीडेंट मार्कोस को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। Friends, कोविड महामारी के बाद से दुनिया लगातार एक के बाद एक संकटों का सामना कर रही है। संघर्षों के कारण फूड, फ्यूल और फर्टिलाइज़र पर दबाव बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर Ships और Seafarersको भी निशाना बनाया जा रहा है। आतंकवाद के गंभीर खतरे के साथ-साथ, Cyber Fraud और Online Scams जैसे नए सीमा-पार अपराध भी बढ़ रहे हैं। Friends, आज दुनिया को सबसे अधिक आवश्यकता है—शांति, स्थिरता और Predictability की। पिछले कई वर्षों से ईस्ट एशिया समिट साझा चुनौतियों का समाधान खोजने और आपसी सहयोग को मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच रहा है। संवाद, आपसी सम्मान और सहयोग की यही भावना भारत की विदेश नीति की आधारशिला है। आसियान यूनिटी और सेन्ट्रैलिटी हमारी Act East Policyके केंद्र में हैं।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent