General

'इंडिया सिने हब' ने फिल्म निर्माण की अनुमतियों को आसान बनाया, वैश्विक स्तर पर भारत में फिल्म निर्माण के आकर्षण को बढ़ाया

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में विश्व स्तर पर एक फिल्मांकन और फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में भारत की बढ़ती संभावनाओं पर चर्चा हुई। इस दौरान नीति-निर्माताओं और फिल्म उद्योग के दिग्गजों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भारत की स्थिति को और मजबूत करने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया।

'फिल्म निर्माण हुआ आसान: वैश्विक फिल्मांकन और फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में भारत का उदय' विषय पर आयोजित इस पैनल चर्चा में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री पृथुल कुमार, 'स्क्रीन ऑस्ट्रेलिया' की मुख्य परिचालन अधिकारी सुश्री ग्रेनी ब्रंडसन और जाने-माने अभिनेता, निर्देशक व निर्माता श्री अनुपम खेर शामिल हुए।

चर्चा के दौरान यह बताया गया कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय की पहल पर शुरू किया गया और राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) द्वारा संचालित 'इंडिया सिने हब' (आईसीएच) किस तरह भारत में फिल्म निर्माण की प्रक्रिया को सरल बना रहा है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent