केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने ईटानगर में NDRF की 12वीं बटालियन परिसर का उद्घाटन किया
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 12वीं बटालियन परिसर का उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू, , केन्द्रीय मंत्री श्री किरेन रिजिजू, अरुणाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री श्री चौना मीन, केन्द्रीय गृह सचिव श्री गोविंद मोहन, आसूचना ब्यूरो (IB) के निदेशक डॉ महेश दीक्षित और NDRF के महानिदेशक श्री पीयुष आनंद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा NDRF की 12वीं बटालियन का अधिकारिक उद्घाटन यहां पर हो रहा है, अरुणाचल और पूरा पूर्वोत्तर पूर्व प्राकृतिक आपदाओ के लिए सबसे ज्यादा vulnerability रखने वाला क्षेत्र है। ये पूरा परिसर, इसके सभी भवन भूकंप रोधी मानको के अनुसार बनाए गए है। प्राकृतिक आपदाओं के सामने सबसे पहली लड़ाई की शुरुआत हमारी 12वीं बटालियन के मकानों से होती है।
