लघु जलविद्युत क्षमता का दोहन
लघु जलविद्युत में स्वच्छ और विश्वसनीय बिजली उत्पन्न करने के लिए नदियों और नहरों के प्राकृतिक प्रवाह का उपयोग किया जाता है। भारत में 25 मेगावाट तक की क्षमता वाली परियोजनाएँ इसी श्रेणी में आती हैं। ये परियोजनाएँ पहाड़ी और दूरदराज के क्षेत्रों के लिए उपयुक्त हैं, जहाँ भौगोलिक स्थिति बड़ी परियोजनाओं और बिजली ग्रिड की पहुँच को सीमित कर देती है। भारत में 7,133 स्थलों पर 21,134 मेगावाट की संभावित क्षमता की पहचान की गई है, जिसमें से लगभग एक-चौथाई क्षमता का दोहन हुआ है। इन परियोजनाओं के लिए बहुत कम भूमि की आवश्यकता होती है, इनके कारण विस्थापन न्यूनतम होता है और इनका परिचालन जीवनकाल लंबा होता है। निरंतर नीतिगत समर्थन से लघु जलविद्युत देश के उन क्षेत्रों में ऊर्जा की पहुँच को सुदृढ़ कर सकती है, जहाँ अभी तक इसकी पर्याप्त पहुँच नहीं है।
जल के प्राकृतिक प्रवाह से उत्पन्न जलविद्युत, विश्व के सबसे विश्वसनीय और स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों में से एक है।
