General

किसने कहा कि सिर्फ लड़के ही बाघ की तरह दहाड़ सकते हैं? 'बाघुनी' एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो पारंपरिक 'बाघ नृत्य' में लैंगिक रूढ़ियों को चुनौती देती है

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

सूचना और प्रसारण मंत्रालय किसने कहा कि सिर्फ लड़के ही बाघ की तरह दहाड़ सकते हैं? 'बाघुनी' एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो पारंपरिक 'बाघ नृत्य' में लैंगिक रूढ़ियों को चुनौती देती है यह उड़िया फिल्म साहस, सांस्कृतिक पहचान और अपने सपनों को पूरा करने की आज़ादी का प्रदर्शन करती है क्या हो अगर एक छोटी सी बच्ची यह तय कर ले कि कुछ परंपराओं का सिर्फ आँख बंद करके पालन नहीं करना चाहिए, बल्कि उनके साथ मिलकर नृत्य करना चाहिए? क्या हो अगर वह एक ऐसी दुनिया में कदम रखने की हिम्मत करे, जहाँ पारंपरिक रूप से पुरुषों के शरीर पर बाघ की धारियाँ बनाई जाती हैं और वह पूछे, "मैं क्यों नहीं?" यह कहानी है उडीसा के एक दूर-दराज के गाँव की 11 साल की बच्ची, मिनी की। यह बच्ची मिनी 'बाघा नाचा' (बाघ नृत्य) कलाकार बनने का सपना देखती है। 'बाघा नाचा' एक पारंपरिक बाघ नृत्य है, जिस पर लंबे समय से पुरुषों का ही दबदबा रहा है। मिनी इस सांस्कृतिक परंपरा को अपनी शर्तों पर अपनाना चाहती है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent