एनएफडीसी और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने वेव्स बाजार के माध्यम से मौलिक कंटेंट की खोज के लिए साझेदारी की
राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) ने आज गोवा में 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ़्फी) में वेव्स बाजार × एसपीएनआई कंटेंट क्रिएटर सबमिशन पहल शुरू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
इस पहल के तहत देशभर के लेखकों, रचनाकारों और प्रोडक्शन हाउस को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु और बांग्ला में मौलिक फिक्शन और नॉन-फिक्शन अवधारणाएं एसपीएनआई के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
फिक्शन सीरीज, प्रीमियम टीवी+ कंटेंट, रियलिटी शो, गेम और प्रतियोगिता प्रारूपों, प्रतिभा-आधारित कार्यक्रमों तथा अन्य गैर-पटकथा अवधारणाओं सहित विभिन्न प्रारूपों में प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। चयनित आवेदकों को विचारार्थ और संभावित विकास के लिए एसपीएनआई के समक्ष अपनी अवधारणाएं प्रस्तुत करने हेतु आमंत्रित किया जाएगा।
