नमस्ते योजना के माध्यम से कर्नाटक के मैसूरु में स्वच्छता कर्मी श्री रोशन कुमार की व्यावसायिक सुरक्षा और गरिमा को सशक्त बनाना
सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के कार्य में लगे स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य, गरिमा और व्यावसायिक कल्याण की सुरक्षा में व्यावसायिक सुरक्षा प्रशिक्षण, यंत्रीकृत स्वच्छता पद्धतियों तथा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) के बारे में जागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका है।
श्री रोशन कुमार (बदला हुआ नाम) की व्यावसायिक स्वास्थ्य जोखिमों से सुरक्षित कार्य पद्धतियां अपनाने तक की यात्रा, स्वच्छता कर्मियों की व्यावसायिक सुरक्षा को मजबूत करने, श्रम की गरिमा को बढ़ावा देने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लक्षित क्षमता निर्माण संबंधी पहलों के महत्व को दर्शाती है।
कर्नाटक के मैसूरु में रहने वाले 38 वर्षीय स्वच्छता कर्मी श्री रोशन अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय से हैं। उन्होंने भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की यंत्रीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र के लिए राष्ट्रीय कार्रवाई योजना (नमस्ते) के माध्यम से सुरक्षित कार्य पद्धतियां अपनाई हैं।
