नीति व योजना

केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह कल नई दिल्ली में स्वामित्व योजना की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

पंचायती राज मंत्रालय की स्वामित्व योजना पर समीक्षा बैठक 20 नवंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय पंचायती राज एवं मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह करेंगे। इस बैठक में केंद्रीय पंचायती राज एवं मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर पंचायती राज मंत्रालय के सचिव डॉ. विनीत जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, योजना के क्रियान्वयन से जुड़े राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्री, संबंधित नोडल विभागों के प्रधान सचिव/सचिव/आयुक्त, भारत के महासर्वेक्षक तथा भारतीय सर्वेक्षण विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे।

इस समीक्षा बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ड्रोन सर्वेक्षण, मानचित्रों के जमीनी सत्यापन तथा संपत्ति कार्ड जारी करने के क्षेत्र में अपनी प्रगति, उपलब्धियों और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करने का अवसर मिलेगा।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent