नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान प्रधानमंत्री का प्रेस वक्तव्य
Your Excellency, प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह जी, दोनों देशों के delegates, मीडिया के साथियों, नमस्कार! नेपाल के प्रधानमंत्री बनने के बाद, अपनी पहली bilateral विज़िट पर बालेन्द्र शाह जी का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। कुछ महीने पहले, जब उन्होंने विश्व के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में UN को संबोधित किया था, तब हमें उनकी दूरदर्शिता की स्पष्ट झलक दिखाई दी थी। और आज, पिछले कुछ घंटों की बातचीत में, मैंने नेपाल के भविष्य और भारत-नेपाल संबंधों के लिए उनके clear vision और commitment को महसूस किया है। इस वर्ष नेपाल की जनता ने उन्हें जो ऐतिहासिक जनादेश दिया है, वह नेपाल की नई पीढ़ी की आकांक्षाओं और उम्मीदों को दर्शाता है। भारत एक सशक्त और समृद्ध नेपाल की विकास यात्रा में हमेशा से सहभागी रहा है। इसी भावना से आज हमने अपने संबंधों को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
