स्वास्थ्य

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में आयुष मंडप प्रमुख आकर्षण बना

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

आयुष मंत्रालय 13 से 27 नवंबर, 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम स्थित हॉल संख्या 2 में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में भारत की विविध पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का प्रदर्शन कर रहा है। आयुष मंडप में आगंतुकों को स्वास्थ्य परामर्श, संवादात्मक गतिविधियां, पारंपरिक आहार तैयारियां, औषधीय पौधों का प्रदर्शन और शैक्षणिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में आयुष चिकित्सा पद्धतियों की प्रासंगिकता एवं महत्व को रेखांकित करते हुए विशेष अनुभव प्रदान किया जा रहा है।

आयुष मंत्रालय के अंतर्गत विभिन्न संस्थान और अनुसंधान परिषदें इस मंडप में एक साथ भागीदारी कर रही हैं। यहां पारंपरिक ज्ञान को दैनिक जीवन की स्वास्थ्य संबंधी आदतों से जोड़ते हुए विभिन्न गतिविधियों और सेवाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है। केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद– केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान द्वारा आयुर्वेद की ओपीडी सेवाएं और प्रकृति परीक्षा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent