स्वास्थ्य

भारत की राष्ट्रपति अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के 12वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज, 20 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के 12वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं।

इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि आज वैश्विक स्वास्थ्य के क्षेत्र में 'वन हेल्थ' की अवधारणा का अत्यधिक महत्व है। मनुष्य, पशु, वनस्पति, और पर्यावरण के बीच निरंतर संपर्क के कारण एक क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्या दूसरे क्षेत्रों को भी प्रभावित कर सकती है। अनेक संक्रामक रोग पशुओं से मनुष्यों में फैलते हैं, जबकि वायु और जल प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन तथा पर्यावरणीय असंतुलन भी मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौतियां उत्पन्न करते हैं। इसलिए, यह आवश्यक है कि मानव चिकित्सा, पशु चिकित्सा और पर्यावरण विज्ञान के विशेषज्ञ मिलकर काम करें।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent