स्वास्थ्य

केंद्रीय आयुष मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने बुर्किना फासो के मंत्री और वहां के राष्ट्रपति के विशेष सलाहकार महामहिम श्री रोजर बारो से मुलाकात की

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आयुष मंत्रालय श्री प्रतापराव जाधव ने आज नई दिल्ली में बुर्किना फासो के मंत्री और वहां के राष्ट्रपति के विशेष सलाहकार महामहिम श्री रोजर बारो की अगुआई वाले बुर्किना फासो के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बुर्किना फासो का यह प्रतिनिधिमंडल 17 से 25 नवंबर 2026 तक भारत के दौरे पर है। इस दौरे का मुख्य फोकस पारंपरिक चिकित्सा और आयुष संस्थानों पर है।

मुलाकात के दौरान, श्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि भारत, बुर्किना फासो के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को बहुत महत्व देता है और इस साझेदारी को और मजबूत करने का इच्छुक है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के पास पारंपरिक चिकित्सा और स्वदेशी स्वास्थ्य देखभाल पद्धतियों की एक समृद्ध विरासत है, जो इस क्षेत्र में सहयोग के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करती है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent