डॉ. जितेंद्र सिंह ने इटली में भारतीय प्रवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ विश्व मधुमेह दिवस मनाया; भारत की वैज्ञानिक और स्वास्थ्य सेवा संबंधी प्रगति को रेखांकित किया
इटली में भारतीय प्रवासियों के विभिन्न वर्गों, जिनमें विद्यार्थी, महिलाएँ, उद्यमी और विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर शामिल थे, की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ रोम में विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया। प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भारत की उल्लेखनीय प्रगति पर प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया। इस आयोजन में भारत की वैज्ञानिक क्षमताओं, स्वास्थ्य सेवा संबंधी पहलों और वैश्विक वैज्ञानिक प्रगति में उसके बढ़ते योगदान के प्रति भारतीय समुदाय का बढ़ता विश्वास परिलक्षित हुआ।
भारतीय प्रवासी समुदाय, जिसमें विद्यार्थी, महिलाएं, उद्यमी और पेशेवर समुदाय के सदस्य शामिल हैं, की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने विदेशों में रह रहे भारतीयों की भारत की वैज्ञानिक और स्वास्थ्य सेवा संबंधी प्रगति में गहरी रुचि को दर्शाया।
