57वें भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इंडियन पैनोरमा के अंतर्गत 25 फीचर फिल्म और 20 नॉन-फीचर फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा
भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी)-2026 का प्रमुख हिस्सा, इंडियन पैनोरमा के अंतर्गत 25 फीचर फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिनमें मुख्य धारा के सिनेमा खंड में पांच फिल्में और 20 नॉन-फीचर फिल्में शामिल हैं। आदित्य धर द्वारा निर्देशित 'धुरंधर' (हिंदी) को इंडियन पैनोरमा 2026 की ओपनिंग फीचर फिल्म के रूप में चुना गया है, और सुश्री लीना यादव द्वारा निर्देशित ' बिकमिंग' (लद्दाखी) को ओपनिंग नॉन-फीचर फिल्म के रूप में चुना गया है।
फीचर फिल्मों का चयन 404 समकालीन भारतीय फीचर फिल्मों में से किया गया है, जबकि 20 नॉन-फीचर फिल्मों का चयन 358 प्रविष्टियों में से किया गया है। ये दोनों फिल्में समकालीन भारतीय फिल्म निर्माण की एक विस्तृत श्रृंखला को महोत्सव में प्रस्तुत करती हैं, जिसमें फीचर और नॉन-फीचर दोनों प्रकार की फिल्में और कई भाषाएँ शामिल हैं। इंडियन पैनोरमा का उद्देश्य सिनेमाई, विषय वस्तुगत और सौंदर्यपरक उत्कृष्टता वाली फीचर और नॉन-फीचर फिल्मों का चयन करके फिल्म कला को प्रोत्साहन देना है।
