देश

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज ईटानगर में अरुणाचल प्रदेश पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में अरुणाचल प्रदेश पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया। इस अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू, केन्द्रीय मंत्री श्री किरेन रिजिजू, केन्द्रीय गृह सचिव श्री गोविंद मोहन, आसूचना ब्यूरो (IB) के निदेशक डॉ महेश दीक्षित, राज्य के मुख्य सचिव श्री मनीष गुप्ता एवं पुलिस महानिदेशक श्री राजेश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रपति निशान से सम्मानित किया जाना न सिर्फ अरुणाचल प्रदेश पुलिस बल्कि राज्य की जनता के लिए भी बहुत गर्व का विषय है। किसी भी राज्य के जीवन में ऐसा क्षण एक ही बार आता है। उन्होंने कहा कि उगते सूर्य का प्रदेश अरुणाचल प्रदेश अत्यंत सामरिक महत्व वाली जगह पर स्थित है। यहाँ की सुरक्षा, शांति, खुशहाली और विकास पूरे देश के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent