General

काशी तमिल संगमम 5.0 से पहले अस्सी घाट पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

काशी तमिल संगमम 5.0 का आयोजन 28 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इसके पहले काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की ओर से प्री-इवेंट गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को अस्सी घाट पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बीएचयू, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अस्सी घाट पर बच्चों ने अलग-अलग विषयों और संदेशों पर आधारित आकर्षक रंगोलियां बनाईं। रंगों के जरिए भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों को उकेरने का प्रयास किया गया। घाट पर सजी रंगोलियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग पहुंचे। लोगों ने बच्चों की कलाकृतियों की सराहना की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

काशी तमिल संगमम 5.0 की थीम 'तिरुक्कुरल पयिल्वोम-तिरुक्कुरल अभ्यास करें' है। तिरुक्कुरल नैतिकता और आचरण पर आधारित एक प्राचीन तमिल ग्रंथ है, जिसकी रचना कवि एवं दार्शनिक श्री तिरुवल्लुवर ने की थी।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent