इफ्फी 2026 में ‘धुरंधर’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जाने-माने अभिनेता राकेश बेदी ने किरदारों को गढ़ने और उन्हें जीवंत बनाने की कला पर अपने विचार साझा किए
आदित्य धर की हिंदी फीचर फिल्म ‘धुरंधर’ को 57वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के इंडियन पैनोरमा खंड की मेनस्ट्रीम सिनेमा फीचर फिल्म श्रेणी की उद्घाटन फिल्म के रूप में प्रदर्शित किया गया। महोत्सव के दूसरे दिन गोवा के पणजी स्थित मीडिया सेंटर में फिल्म को लेकर एक दिलचस्प प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें फिल्म से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।
इस इंटरैक्टिव सत्र में अनुभवी अभिनेता राकेश बेदी और प्रसिद्ध प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरी ने हिस्सा लिया। उन्होंने फिल्म की रचनात्मक यात्रा, किरदारों को बारीकी से गढ़ने और फिल्म की विज़ुअल दुनिया को आकार देने से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। सत्र का संचालन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अपर महानिदेशक श्री महेश कुमार ने किया।
‘धुरंधर’ में जमी़ल जमाली का किरदार निभाने के अनुभव साझा करते हुए राकेश बेदी ने समकालीन सिनेमा में किरदारों को गहराई और विभिन्न पहलुओं के साथ गढ़ने के महत्व पर प्रकाश डाला।
