General

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने ड्रग्स की सीमा पार तस्करी रोकने के लिए संयुक्त रूप से चलाए गए 'ऑपरेशन मॉनसून थंडर' की शानदार सफलता पर NCB और US DEA को बधाई दी

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने 'ऑपरेशन मॉनसून थंडर' की शानदार सफलता पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) को बधाई दी है। यह ऑपरेशन ड्रग्स की सीमा पार तस्करी को रोकने के लिए संयुक्त रूप से चलाया गया था।

गृह मंत्री ने X पर पोस्ट किया, “ड्रग्स की सीमा पार तस्करी को रोकने के लिए संयुक्त रूप से चलाए गए ‘ऑपरेशन मानसून थंडर’ की शानदार सफलता पर NCB और US DEA को हार्दिक बधाई। इस अभियान के तहत भारत और अमेरिका में की गई गिरफ्तारियां और बरामदगियां, नशीले पदार्थों के खतरे को रोकने में भारत-अमेरिका साझेदारी की ताकत का प्रमाण हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में, हम यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं कि नशीले पदार्थों का एक ग्राम भी न तो भारत में आ सके और न ही यहां से दूसरे देशों में जा सके।”

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent