बिहार के पटना में ‘राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026’ मनाया जाएगा; इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण पहल का शुभारंभ और डेयरी एवं पशुधन से जुड़ी प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा
मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) 26 नवंबर 2026 को बिहार के पटना स्थित बापू सभागार में ‘राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026’ मनाएगा।
इस समारोह में केन्द्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके अलावा, बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी; केन्द्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल; और बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्यपालन एवं पशु संसाधन विभाग के माननीय मंत्री श्री नंद किशोर राम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर, केन्द्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026’ प्रदान करेंगे। यह पुरस्कार पशुधन और डेयरी क्षेत्र से जुड़े सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मानों में से एक है।
