आईएफएफआई के गाला प्रीमियर में महत्वाकांक्षी मलयालम फिल्म हाफ प्रदर्शित की गई, जिसमें अलौकिक तत्वों (सुपरनैचुरल) को मानवीय भावनाओं के साथ मिलाया गया है
मलयालम फिल्म हाफ, जिसमें अलौकिक तत्व, शानदार एक्शन और गहरी इंसानी भावनाएं हैं, का 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में गाला प्रीमियर हुआ, जिससे दर्शकों को सिनेमा की गैर-पारंपरिक दुनिया की झलक मिली।
आज पत्र सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में अभिनेत्री अमाला पॉल ने कहा कि भूत-पिशाच और अलौकिक (सुपरनैचुरल) किरदारों वाली भूमिकाएं अभिनेताओं को बहुत कम मिलती हैं, जिससे हाफ उनके लिए एक खास तौर पर रोमांचक प्रोजेक्ट बन गया। उन्होंने इसे एक ऐसे किरदार में ढलने का मौका बताया जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था, कुछ ऐसा था, जिसे वे हमेशा एक अभिनेत्री के तौर पर निभाना चाहती थीं।
अभिनेता अब्बास ने फिल्म में अपनी भूमिका को अपने पिछले प्रोजेक्ट्स से बिल्कुल अलग बताया। जैसलमेर की तेज़ गर्मी में शूटिंग की चुनौतियों को याद करते हुए, उन्होंने कहा कि इस अनुभव ने उन्हें जाने-पहचाने दायरे से बाहर जाने का मौक़ा दिया।
