नक्सल-मुक्त भारत
भारत ने वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) से प्रभावी रूप से मुक्ति की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। अब देश का कोई भी जिला वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित नहीं है। यह परिवर्तन एकीकृत रणनीति के परिणामस्वरूप संभव हुआ है, जिसमें सुरक्षा अभियान, बुनियादी ढांचे का विस्तार, आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों का पुनर्वास, जनजातीय कल्याण और सुशासन जैसे पहलुओं को शामिल किया गया। इस समन्वित दृष्टिकोण से हिंसा की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है, दूरदराज के क्षेत्रों में सरकारी उपस्थिति मजबूत हुई है और समावेशी विकास को गति मिली है। इससे इन क्षेत्रों में शांति, स्थिरता और समृद्धि की स्थायी नींव तैयार करने में मदद मिली है।
भारत लगभग छह दशकों तक वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) की चुनौती से जूझता रहा था। यह कोई दूर की या काल्पनिक समस्या नहीं थी, बल्कि लाखों जनजातीय परिवारों और उन गांवों के लोगों की रोजमर्रा की हकीकत थी, जो सड़कों, स्कूलों तथा समावेशी विकास के व्यापक अवसरों से वंचित थे।
