General

57वें इफ्फी में 'पगला घोड़ा' और 'ओह माय डॉग' ने मानवीय अंतरात्मा और निस्वार्थ प्रेम के गहन आयामों को प्रस्तुत किया

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

जहां एक कहानी अतीत के सायों को एक बेचैन अंतरात्मा के सामने ला खड़ा करती है, वहीं दूसरी कहानी ऐसे निश्छल प्रेम का उत्सव मनाती है जिसे कोई भी दूरी या विपत्ति कम नहीं कर सकती। मानवीय अनुभवों के दो विपरीत, फिर भी अत्यंत मार्मिक पहलुओं को तलाशती हुई, इंडियन पैनोरमा के अंतर्गत चयनित बांग्ला फिल्म 'पगला घोड़ा' और हिंदी फिल्म 'ओह माय डॉग' आज गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) की एक प्रेस वार्ता के आकर्षण का केंद्र रहीं।

फिल्म निर्माता शेखर दास और अमित राय ने, प्रख्यात बांग्ला अभिनेत्री गार्गी रॉयचौधरी और निर्माता डॉ. प्रबीर भौमिक के साथ मीडिया से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अपनी-अपनी फिल्मों और उनमें दर्शाए गए अपराधबोध, विश्वासघात, सहानुभूति और निस्वार्थ समर्पण के पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। ये दोनों कहानियां मानवीय भावनाओं की सार्वभौमिक भाषा के माध्यम से भाषाई और सांस्कृतिक सीमाओं से परे जाने की सिनेमा की शक्ति को दर्शाती हैं।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent