कृषि व ग्रामीण

धरती की सेहत सुधारने और किसानों की आय बढ़ाने पंजाब के खेतों में पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पंजाब के तरनतारन जिले के ग्राम 'बूह हवेलियां' में आयोजित 'किसान चौपाल' में शिरकत कर अन्नदाताओं के साथ सीधा संवाद किया। खेतों के बीच किसानों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं और सुझाव सुनते हुए श्री चौहान ने पराली जलाए बिना आधुनिक खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों और पंचायतों का अभिनंदन किया। उन्होंने दो टूक कहा कि वे कोई बड़ी राजनीतिक सभा करने नहीं, बल्कि एक सेवक के रूप में किसानों के बीच बैठकर उनकी बात समझने आए हैं। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार से किसानों के हित में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू करने का आग्रह किया और मोदी सरकार की किसान हितैषी नीतियों तथा एमएसपी पर रिकॉर्ड खरीद की प्रतिबद्धता को दोहराया।

​किसानों की सेवा ही सतगुरु की सच्ची पूजा

किसान चौपाल को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भावुक और आत्मीय अंदाज में कहा कि किसान दिन-रात मेहनत करके पूरे देश का पेट भरता है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent