एनएपीडीडीआर के माध्यम से पुनर्वास और आजीविका के अवसरों को सुदृढ़ करना
नशामुक्ति उपचार, परामर्श और पुनर्वास सेवाओं की समग्र सुविधा, मादक पदार्थों पर निर्भरता से प्रभावित व्यक्तियों के व्यक्तिगत कल्याण को बढ़ावा देने, पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने, आर्थिक आत्मनिर्भरता तथा समाज में पुनः एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
आंध्र प्रदेश के कडपा निवासी 42 वर्षीय श्री सुदेश कुमार (नाम बदला हुआ), जो अन्य पिछड़ा वर्ग (ओ बी सी ) समुदाय से संबंधित हैं। उन्होंने सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की नशीली दवाओं की मांग में कमी के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (एनएपीडीडीआर) योजना के अंतर्गत पुनर्वास सहायता प्राप्त कर शराब की लत को छोड़ने सफलतापूर्वक काबू पाया है।
हाई स्कूल तक शिक्षा प्राप्त करने वाले राजेश अपनी पत्नी और दो बच्चों के जीवनयापन के लिए ड्राइवर का काम करते थे तथा दैनिक मजदूरी भी करते थे।
