विकासशील देशों के बीच कृषि सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान को सुदृढ़ बनाने के लिए आईसीएआर और आरआईएस ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और विकासशील देशों के लिए अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली (आरआईएस) ने 17 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में विकासशील देशों के बीच कृषि सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डीएआरई) के सचिव तथा आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट और आरआईएस के महानिदेशक प्रो. सचिन कुमार शर्मा के बीच किया गया। दक्षिण – ग्लोबल साउथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से सुगम बनाई गई यह साझेदारी कृषि प्रौद्योगिकियों को साझा करने, सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों का प्रलेखन करने, ज्ञान के आदान-प्रदान और क्षमता विकास पर केंद्रित होगी।
