“सिनेमा लोगों को जोड़ने का उत्सव है”: गुजराती फिल्म लालो – कृष्ण सदा सहायते ने इफ्फी 2026 में दर्शकों का दिल जीता
2025 की गुजराती आध्यात्मिक फिल्म ‘लालो – कृष्ण सदा सहायते’, जिसका निर्देशन अंकित भूपतभाई सखिया ने किया है, आज गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) 2026 के इंडियन पैनोरमा खंड में प्रदर्शित की गई। यह फिल्म एक संघर्षरत रिक्शा चालक की कहानी है, जिसका अतीत परेशानियों से भरा है और जो गरीबी में जीवन बिता रहा है। वह एक दूर-दराज के फार्महाउस में फंस जाता है, जहां भगवान कृष्ण के दर्शन के माध्यम से वह अपने अपराधबोध का सामना करता है और प्रायश्चित की राह तलाशता है। आज इफ्फी में प्रेस से बातचीत के दौरान निर्देशक सखिया ने फिल्म के निर्माण, इसके आध्यात्मिक विषयों और बॉक्स ऑफिस पर अप्रत्याशित सफलता तक के सफर के बारे में बात की।
फिल्म मूल रूप से आस्था और विपरीत परिस्थितियों में भी डटे रहने के भाव को दर्शाती है। भगवान कृष्ण फिल्म के मुख्य पात्र के मौन साथी के रूप में उसकी आत्मचिंतन औरआत्म-सुधार की यात्रा में मार्गदर्शन करते हैं।
