General

मिड-फेस्ट फिल्म ‘आई मैटर’ पहचान, अपनेपन और मानवता की अनेक परतों की पड़ताल करती है: आईएफएफआई 2026 में निर्देशक एलिना सरबन

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव (इफ़्फ़ी) की मिड-फ़ेस्ट फ़िल्म ‘आई मैटर’ (इउ कोंतेज़) की निर्देशक तथा रोमानियाई-रोमा फ़िल्मकार एलिना सरबन ने कहा कि रोमा समुदाय की ऐसी कई अनकही कहानियाँ हैं जिनका सामने आना अभी बाकी है।

इफ़्फ़ी से इतर आज पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) द्वारा आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में मीडिया से बातचीत करते हुए सरबन ने फ़िल्म की प्रेरणा, रोमा समुदाय के चित्रण और सिनेमा के माध्यम से रूढ़ियों को चुनौती देने के महत्व पर बात की। इस संवाद में मुख्य अभिनेत्रियाँ डेनिसा फ़ारकास और वैनेसा डांसिया भी शामिल हुईं।

रोमानियाई और रोमा भाषाओं के संवादों वाली बहुभाषी नाट्य फ़िल्म आई मैटर का भारतीय प्रीमियर आज इफ़्फ़ी में हुआ। रोमानिया, जर्मनी और बेल्जियम के सह-निर्माण में बनी यह फ़िल्म पहचान, परिवार, अपनेपन और अपने अतीत से परे एक भविष्य की खोज की पड़ताल करती है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent