सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में कारीगरों के उत्पादों का प्रदर्शन किया
Sahas Samvad · Category image
एमएसएमई
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में भाग ले रहा है।
मंत्रालय का मंडप आईटीपीओ के हॉल नंबर 5, में सबसे निचले तल पर स्थित है, जहां मंत्रालय की शीर्ष निगमों से जुड़े कारीगरों और लाभार्थियों की समृद्ध कारीगरी, पारंपरिक कौशल और उद्यमशीलता की क्षमताओं को प्रदर्शित किया जा रहा है।
इस भागीदारी से सरकार की समावेशी आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और वंचित एवं हाशिए पर रहने वाले वर्गों के लिए टिकाऊ आजीविका के अवसर पैदा करने की निरंतर प्रतिबद्धता प्रतिबिंबित होती है।
यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ