असम में डीआरआई ने एक टिपर ट्रक के खास तरीके से बनाए गई खाली जगह में छिपाई गई 20 किलो मेथ टैबलेट जब्त कीं; एक शख्स गिरफ्तार
देश के पूर्वोत्तर इलाके में प्रतिबंधित सामानों की तस्करी के खिलाफ अपनी बड़ी कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) अधिकारियों ने असम राइफल्स की 38वीं बटालियन के जवानों के साथ मिलकर एक खुफिया जानकारी पर आधारित ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन के दौरान, 12 नवंबर 2026 को एक टिपर ट्रक से 20 किलोग्राम मेथामफेटामाइन टैबलेट (जिसे आमतौर पर 'याबा' के नाम से जाना जाता है) जब्त की गईं।
खुफिया जानकारी के आधार पर, डीआरआई अधिकारियों ने कछार जिले के बोरखोला के पास एक टाटा टिपर ट्रक को रोका। एक मैकेनिक की मदद से ट्रक की बारीकी से जांच करने पर, अधिकारियों को ट्रक के दाईं ओर के पैनल के ऊपरी भीतरी हिस्से में एक खाली जगह (कैविटी) मिली। पैनल पर काटने और वेल्डिंग के निशान थे, जिन्हें सीमेंट और पेंट लगाकर छिपा दिया गया था।
खोखले हिस्से को खोलने पर, अधिकारियों को 32 पैकेट मिले, जिनमें गुलाबी-नारंगी रंग की गोलियां थीं। शक है कि ये मेथामफेटामाइन हैं।
