रक्षा व सुरक्षा

रक्षा मंत्री टोक्यो में चतुर्थ भारत-जापान 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में भाग लेंगे और जापान के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 18 से 19 नवंबर, 2026 तक जापान की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान भारत-जापान विदेश और रक्षा मंत्रियों की वार्ता (2+2) के चतुर्थ संस्करण में भाग लेंगे और जापान के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर जापान के रक्षा मंत्री श्री शिंजिरो कोइज़ुमी और विदेश मंत्री श्री तोशिमित्सु मोतेगी के साथ टोक्यो में आयोजित होनेवाली इस 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस वार्ता में द्विपक्षीय रणनीतिक और रक्षा सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी, क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान होगा और स्वतंत्र, खुले, समावेशी तथा नियमों पर आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की जाएगी।

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री के बीच होने वाली द्विपक्षीय बातचीत इस वर्ष उनकी तीसरी बैठक होगी।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent