पर्वत मंथन कॉन्क्लेव 2026 का समापन, हिमालयी शहरों में जलवायु अनुकूलन क्षमता, पर्यावरणीय नियोजन और नगरपालिका वित्त को मजबूत करने के लिए सुझाव प्रस्तुत
राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान (एनआईयूए) द्वारा आयोजित पर्वत मंथन कॉन्क्लेव 2026 का आज उत्तराखंड के देहरादून में समापन हुआ। कॉन्क्लेव में भारतीय हिमालयी क्षेत्र में शहरी अनुकूलन क्षमता, पर्यावरणीय नियोजन और सतत सेवा वितरण को मजबूत करने के लिए कई सुझाव प्रस्तुत किये गए। 17 से 18 नवंबर 2026 तक आयोजित इस दो दिवसीय कॉन्क्लेव में नीति-निर्माताओं, हिमालयी राज्यों के प्रतिनिधियों, शहरी स्थानीय निकायों, तकनीकी विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, नागरिक समाज संगठनों और विकास भागीदारों ने भाग लिया। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में शहरीकरण से जुड़ी विशिष्ट चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया और शहरी विकास को अधिक सक्षम एवं सतत बनाने के लिए व्यावहारिक उपायों की पहचान की गई।
