भारत ने जलवायु अनुकूल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सीडीआरआई को एक प्रमुख वैश्विक मंच के रूप में स्थापित किया; अंताल्या (तुर्किये) में सीओपी-31 के दौरान प्रतिबद्धताओं को ठोस कार्रवाई में बदलने का आह्वान किया
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज तुर्किये के अंताल्या में आयोजित यूएनएफसीसीसी कॉप-31 के दौरान ‘जलवायु अनुकूलन के लिए आपदा रोकथाम इंफ्रास्ट्रक्चर’ विषय पर आपदा रोकथाम इंफ्रास्ट्रक्चर गठबंधन (सीडीआरआई) की मंत्रिस्तरीय वार्ता में आपदा रोकथाम इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग को आगे बढ़ाने में भारत के नेतृत्व को रेखांकित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जलवायु अनुकूल कार्रवाई के साथ-साथ जलवायु आधारित वार्ताएं भी आगे बढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं की सफलता का वास्तविक आकलन इस आधार पर होगा कि उन्हें धरातल पर ठोस कार्रवाई में किस हद तक बदला जाता है।
श्री यादव ने अनुकूलन, शमन और आपदा रोकथाम क्षमता के क्षेत्र में व्यावहारिक परिणाम हासिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने इसके लिए मजबूत अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सामूहिक प्रयासों को आवश्यक बताया।
