विकसित भारत के लिए बैंकिंग संबंधी उच्चस्तरीय समिति ने हितधारकों के साथ परामर्श प्रक्रिया शुरू की
विकसित भारत के लिए बैंकिंग संबंधी गठित उच्चस्तरीय समिति ने अपनी पहली दो बैठकों में विचारार्थ विषयों के तहत जांच और समीक्षा किए जाने वाले प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा की। समिति ने परामर्श के लिए विभिन्न हितधारक समूहों की भी पहचान की। इनमें बैंक, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां, विकास वित्तीय संस्थान, नियामक, उद्योग संघ, फिनटेक संगठन और अन्य संबंधित पक्ष शामिल हैं।
एक व्यवस्थित परामर्श प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए समिति ने विभिन्न हितधारक समूहों को प्रश्नावलियां भेजी हैं। इनके माध्यम से बैंकिंग क्षेत्र में सुधार से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर उनके विचार और सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।
आगे की प्रक्रिया के तहत समिति प्रमुख हितधारकों के साथ परामर्श बैठकें करेगी, ताकि विकसित भारत 2047 के लिए बैंकिंग व्यवस्था से संबंधित अपनी सिफारिशें तैयार करने के लिए उनके विचार और सुझाव प्राप्त किए जा सकें।
