ऊर्जा व पर्यावरण

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति की 92वीं बैठक की अध्यक्षता की

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति (एससी-एनबीडब्‍ल्‍यूएल) की 92वीं बैठक की अध्यक्षता की।

नीतिगत एजेंडे के अन्‍तर्गत, स्थायी समिति ने वन्यजीव सप्ताह 2026 पर प्रस्तुत रिपोर्ट पर विचार-विमर्श किया। वन्यजीव सप्ताह 2026 का आयोजन ‘आवासों को जोड़ना, वन्यजीवों का संरक्षण एवं संवर्धन’ विषय के अंतर्गत किया गया था। श्री भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव सप्ताह 2026 के दौरान की गई विभिन्न पहलों को रेखांकित किया। इनमें बक्सा में बाघों का पुनःप्रवेश, राजस्थान में ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाना तथा प्रोजेक्ट चीता का तीसरे स्थल तक विस्तार जैसी पहलें धरातल पर ठोस एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित वन्यजीव संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

इसके अलावा, श्री यादव ने वन्यजीव सप्ताह के दौरान चयनित पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent