रक्षा व सुरक्षा

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने घाटी में लश्कर के अंतिम सक्रिय आतंकवादी, लतीफ भट को मार गिराने के लिए JKP, सेना, CRPF और खुफिया एजेंसियों के बहादुर जवानों को बधाई दी

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज तड़के कुलगाम में चलाए गए एक ऑपरेशन के दौरान घाटी में सक्रिय लश्कर के अंतिम स्थानीय आतंकवादी, लतीफ भट को मार गिराने के लिए JKP, सेना, CRPF और खुफिया एजेंसियों के बहादुर जवानों को बधाई दी है।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, CRPF और खुफिया एजेंसियों के आपसी तालमेल से आज तड़के कुलगाम में एक ऑपरेशन के दौरान घाटी में सक्रिय लश्कर के अंतिम स्थानीय आतंकवादी, लतीफ भट को मार गिराया गया। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले, कुलगाम में ही भट के एक और साथी आतंकवादी, उमर निसार को भी मार गिराया गया था। श्री शाह ने कहा कि इस पूरे ऑपरेशन में बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। देश, जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, CRPF और खुफिया एजेंसियों के बहादुर जवानों को सलाम करता है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent