डीएचटीआई ने फ़िजी के रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के लिए रक्षा प्रशासन और लोक प्रशासन पर केंद्रित पहला वैश्विक नेतृत्व कार्यक्रम शुरू किया
रक्षा मंत्रालय के रक्षा मुख्यालय प्रशिक्षण संस्थान (डीएचटीआई) ने फिजी के रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के लिए 'रक्षा प्रशासन और लोक प्रशासन में नवोदित नेतृत्वकर्ताओं के लिए वैश्विक नेतृत्व कार्यक्रम' प्रारंभ किया है। चार सप्ताह के इस कार्यक्रम का प्रथम चरण 16 से 27 नवंबर 2026 तक सुवा में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्घाटन फिजी के रक्षा और पूर्व सैनिक कल्याण मंत्री श्री पियो टिकोडुआदुआ ने किया। उन्होंने भारत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम फिजी में संस्थागत क्षमता को सुदृढ़ करने में सहायता करेगा।
फिजी में भारत के उच्चायुक्त श्री सुनीत मेहता ने डीएचटीआई के प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह कार्यक्रम दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और बढ़ती साझेदारी को दर्शाता है।
