एमएसएमई

यमुना मनोरंजक क्रूज़ सेवा के शुभारंभ के साथ दिल्ली में रिवर टूरिज्म यानी नदी पर्यटन की शुरुआत

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

दिल्ली ने अपनी नदी-आधारित पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। सोनिया विहार में आज केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में यमुना नदी पर पहली मनोरंजक 'यमुना रिवर क्रूज़' सेवा का उद्घाटन किया।

सोनिया विहार-जगतपुर खंड पर विकसित की गई इस पहल का उद्देश्य यमुना की पर्यटन और मनोरंजन क्षमताओं का उपयोग करना है। इसके साथ ही स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को राष्ट्रीय राजधानी का अनुभव करने का एक नया माध्यम प्रदान करना है। यह शुरुआत केंद्र सरकार के उस प्रयास में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसके अंतर्गत भारत की नदियों को पर्यटन, यात्री आवागमन और आर्थिक गतिविधियों के जीवंत केंद्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗