गृह मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 को सफलतापूर्वक पूरा किया
गृह मंत्रालय ने लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान 6 को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, जो 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक चला। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में एक महीने तक चले इस अभियान का जोर स्वच्छता और कुशल कार्यालय प्रबंधन को बढ़ावा देने, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, जन शिकायतों के समाधान और मंत्रालय तथा उसके संगठनों के समग्र कामकाज में सुधार पर रहा। जनसंपर्क वाले फील्ड और बाहरी कार्यालयों पर विशेष जोर दिया गया।
विशेष अभियान 6 के तहत, गृह मंत्रालय ने लंबित मामलों के निपटारे, स्वच्छता और कुशल कार्यालय प्रबंधन में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की। अभियान की तैयारी का चरण 15 सितंबर 2026 को शुरू हुआ, उसके बाद 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक गृह मंत्रालय और उसके संलग्न तथा अधीनस्थ कार्यालयों में पूरे देश में इसका क्रियान्वयन किया गया।
