व्यावसायिक जोखिम से सुरक्षित आजीविका तक
श्री सुब्रमणियन (बदला हुआ नाम) की यात्रा दर्शाती है कि सफाई कर्मचारियों के लिए व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं आजीविका सुरक्षा सुनिश्चित करना कितना महत्वपूर्ण है।
नमस्ते योजना के माध्यम से, सुरक्षा सामग्रियों की उपलब्धता एवं जागरूकता प्रशिक्षण ने उन्हें अधिक आत्मविश्वास, बेहतर स्वास्थ्य एवं सम्मान के साथ अपना काम जारी रखने में मदद की है। उनका अनुभव दर्शाता है कि किस प्रकार से नमस्ते योजना के अंतर्गत किए गए लक्षित प्रयास, स्वच्छता कर्मियों को काम करने की सुरक्षित परिस्थितियों की प्राप्ति, आजीविका के बेहतर अवसरों और ज्यादा सम्मानजनक भविष्य प्राप्त करने में योगदान देते हैं।
60 वर्षीय श्री सुब्रमण्यन पुडुचेरी नगर पालिका के सफाई कर्मचारी हैं और अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं। उन्होंने सीवर एवं सेप्टिक टैंक की सफाई जैसे कठिन काम में 15 वर्षों से अधिक समय तक अपनी सेवा प्रदान की है।
