एमएसएमई

टीबी उन्मूलन की दिशा में भारत ने उल्‍लेखनीय प्रगति हासिल की : टीबी से होने वाली मौतों की दर में 38% की कमी, 94% उपचार सफलता दर

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

भारत ने क्षय रोग (टीबी) के खिलाफ अपनी लड़ाई में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, वर्ष 2015 के बाद से देश में टीबी से होने वाली मौतों की दर में 38% की कमी दर्ज की गई है, जबकि वैश्विक स्तर पर ऐसी मौतों की दर में 35% की कमी आई है। इसके साथ ही, ऐसा क्षय रोग, जिसमें टीबी रोधी दवाएं असरदार रहती हैं, उनके मरीजों में उपचार की सफलता दर 94% तक पहुँच गई है। 12 नवंबर, 2026 को जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की वैश्विक क्षय रोग रिपोर्ट 2026 में इन उपलब्धियों को रेखांकित किया गया है। ये उपलब्धियां शीघ्र पहचान, समय पर उपचार, तकनीकी नवाचार और मरीजों की व्यापक देखभाल के माध्यम से टीबी उन्मूलन की दिशा में भारत की निरंतर प्रगति को दर्शाती हैं।

भारत में टीबी से होने वाली मौतों की दर में कमी देश में क्षय रोग से होने वाली मौतों में कमी लाने की दिशा में किए गए प्रभावी प्रयासों को दर्शाती है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗