एमएसएमई

भारी उद्योग मंत्रालय को पीएलआईएसीसी योजना के अंतर्गत 10 गीगावॉट उन्नत रसायन सेल विनिर्माण क्षमता के लिए 22 निविदाएं प्राप्त हुई

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

भारी उद्योग मंत्रालय को भारत में गीगा-स्तरीय उन्नत रसायन सेल (एसीसी) विनिर्माण संयंत्र बनाने के लिए केंद्रीय सार्वजनिक खरीद (सी पी पी) पोर्टल पर वैश्विक निविदाओं के तहत 10 गीगा वॉट क्षमता के लिए 22 निविदाएं मिली हैं। 10 गीगावॉट क्षमता ग्रिड-स्तरीय स्थिर ऊर्जा भंडारण (जी एस एस एस ) एप्लीकेशन के लिए तय की गई है। यह राष्ट्रीय उन्नत रसायन सेल कार्यक्रम (एसीसी ) बैटरी भंडारण के तहत कुल लक्षित 50 गीगावॉट एसीसी विनिर्माण क्षमता का हिस्सा है।

केंद्रीय सार्वजनिक खरीद (सीपीपी) पोर्टल पर 15 जुलाई 2026 को प्रस्ताव के लिए अनुरोध (आरएफपी ) डाला गया था। 29 जुलाई 2026 को बोली पूर्व सम्मेलन आयोजित किया गया। केंद्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल पर बोली मिलने की आखिरी तारीख 10 नवंबर 2026 थी। तकनीकी बोली 11 नवंबर 2026 को एमएचआई में निविदाकर्ताओं की मौजूदगी में खोली गईं। निविदा प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी दो-चरणीय गुणवत्ता एवं लागत आधारित चयन (क्यूसीबीएस) प्रणाली के माध्यम से की जा रही है। है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗