General

स्क्रीन से परे: भारत की सिनेमाई विरासत को पन्नों पर उतारता IFFI 2026

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

सिनेमा पीढ़ियों की कल्पना को प्रभावित करता है, समाज को दर्शाता है, यादों को संजोता है और सांस्कृतिक पहचान को आकार देता है। पर्दे पर चलने वाली तस्वीरों के अलावा, पुस्तकें भी उन विचारों, रचनात्मक प्रक्रियाओं और यात्राओं को दर्ज करने में उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, जो सिनेमाई परिदृश्य को गढ़ती हैं। इसी महत्व को समझते हुए, प्रकाशन विभाग ने 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI 2026) में दो पुस्तकों का विमोचन किया, जो भारत की सिनेमाई विरासत के विभिन्न पहलुओं को उजागर करती हैं।

इस अवसर पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री चंचल कुमार ने फिल्मों के पीछे की रचनात्मक यात्राओं को दर्ज करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए भारत की समृद्ध सिनेमाई विरासत को सहेज कर रखने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम ही नहीं है, बल्कि यह समाज, विभिन्न पीढ़ियों की सोच और बदलते विचारों का भी प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा, "फिल्में हमें एक कहानी सुनाती हैं।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent