General

“हमारी कोशिश थी कि सिनेमा के माध्यम से भारत को उसके सच्चे रूप में प्रस्तुत किया जाए”: गैर-फीचर जूरी अध्यक्ष हिमांशु शेखर खटुआ

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में भारतीय पैनोरमा गैर-फीचर फिल्म जूरी ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में चयन प्रक्रिया की चुनौतियों, भारतीय सिनेमा की विविधता, कहानी कहने की ताकत और फिल्म निर्माण में तकनीक की बढ़ती भूमिका के बारे में अपने विचार साझा किये। इस बातचीत में 358 प्रविष्टियों में से 20 फिल्में चुनने के पीछे की विचार-प्रक्रिया की झलक दिखाई गई।

सत्र में जूरी के अध्यक्ष हिमांशु शेखर खटुआ के साथ जूरी सदस्य श्रीमती आरती पटेल, श्री अभिजीत अरविंद दलवी, श्रीमती रागिनी सोना, श्री शिव सनी, श्री शंखजीत डे और श्री धनेश यादव टी.आर. शामिल थे। बातचीत का संचालन श्री महेश कुमार, अपर महानिदेशक, प्रेस सूचना ब्यूरो ने किया।

चयन प्रक्रिया के पीछे के दर्शन के बारे में बात करते हुए, श्री हिमांशु शेखर खटुआ ने जोर देकर कहा कि जूरी का सबसे बड़ा प्रयास था सिनेमा के जरिए भारत का सच्चा प्रतिनिधित्व करना।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent