एमएसएमई

शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेष अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में आस्था और समर्पण की भावना जगा रहे हैं

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में थुबचोग गत्सेल लिंग (टीजीएल) मठ (लोअर गोम्पा) में शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की पवित्र प्रदर्शनी के अवसर पर हजारों अनुयायियों को भगवान बुद्ध के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। प्रदर्शनी के प्रारंभिक दो दिनों में कुल 11,969 अनुयायी पवित्र अवशेषों के समक्ष प्रार्थना करने और आशीर्वाद लेने के लिए मठ में पहुंचे।

श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उन पवित्र अवशेषों के प्रति गहरी आस्था और आध्यात्मिक समर्पण को दर्शाती है जिनका बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए अत्यधिक धार्मिक महत्व है।

इस प्रदर्शनी का आयोजन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश सरकार और अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी), नई दिल्ली के सहयोग से किया जा रहा है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗